August 25, 2019

दीवार /1

दीवार /1

दीवार के साथ जीने की
सदियों लंबी आदत, परंपरा बन जाती है
बिल्कुल दीवार - सी ही ठोस और खड़ी
हमें जीना पड़ता है दीवारों के बीच हमेशा

दीवार हमारे बीच रहती है
और हम दीवारों के बीच

हम तोड़े जाते हैं समय - समय पर
टूटते जाते हैं हम
दीवारें नहीं

हम कुछ बरस जीते हैं
दीवारें जीती हैं सदियां, सहस्राब्दियां...

No comments:

Post a Comment

नवीनतम प्रस्तुति देखें

अवधू, चहुँ दिसि बरसत नोट

अवधू चहुँ दिसि बरसत नोट।  सब झोरी सिलवाय रहै अब खोल - खोल लंगोट। खूब बजावहु ढोल विकासी दिन भर दै दै चोट। रात बैठ नेपथ्य मचावहु गुप - चुप लूट...